फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पूछताछ, जांच से आजिज ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Sun, 22 Jun 2025 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। लालगंज थानाक्षेत्र के एक गांव की पांच वर्ष की मासूम से दरिंदगी मामले में पुलिस की छानबीन के क्रम में गांव के लोगों को बार-बार पूछताछ के लिए थाने बुलाया जा रहा है। नाबालिग सहित 47 लोगों का डीएनए सेंपल भी लिया जा चुका है। इससे आजिज गांव के लोगों ने बड़ी संख्या में एकजुट होकर शनिवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उनका आरोप है कि इस केस में निर्दोष लोगों को परेशान किया जा रहा है। जबकि जो असली दोषी है उसे पुलिस नहीं पकड़ पा रही है। एसएचओ लालगंज शशांक शेखर राय भी जानकारी होने पर कलेक्ट्रेट पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा गया। इस दौरान सरदार सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी बृजेश पटेल व अन्य मौजूद रहे।
20 मई को दोपहर पांच वर्षीय मासूम अपनी दादी को ढूंढने गांव में निकली थी। काफी देर बाद भी जब वह नहीं लौटी तो घरवालों ने तलाश शुरू की। रात करीब आठ बजे तक तलाश के बाद भी बच्ची का कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने लालगंज थाने में सूचना दी। मासूम के लापता होने की सूचना पर थाना प्रभारी लालगंज शशांक शेखर राय टीम के साथ गांव पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन

देर रात एसपी अभिनंदन भी दल-बल के साथ गांव में पहुंचे। तलाश के दौरान रात करीब 12 बजे गांव के बाहर स्थित कब्रिस्तान के पास झाड़ियों में मासूम का शव मिला था।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में उसके साथ हैवानियत के साक्ष्य मिले थे। पुलिस तभी से केस वर्कआउट करने की कोशिश में दिनरात एक किए हुए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें