विक्रमजोत। विक्रमजोत क्षेत्र के गांव भदोही व खतमसराय में तीन चार दिन से तालाब में चल रहे मिट्टी खनन से आक्रोशित ग्रामीणों ने खनन की मिट्टी ढोने में लगे तीन डंपरों के शीशे तोड़ दिए और टायर पंक्चर कर दिया। खनन में लगे लोगों को खदेड़ दिया। घटना की सूचना पर विधायक अजय सिंह भी पहुंच गए। छावनी के थानेदार ने लोगों का समझा बुझा कर स्थिति को संभाला।
अयोध्या रिंग रोड की पटाई के लिए भदोही ग्राम पंचायत के एक तालाब में मिट्टी खनन हो रहा था। स्थानीय लोगों ने जन प्रतिनिधियों व उच्चाधिकारियों से शिकायत भी की थी। लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हुई तो ग्रामीण खुद आगे आ गए। ग्रामीणों के शिकायत पर क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह भी समर्थकों के साथ पहुंच गए।
उन्होंने अधिकारियों से बात की तथा खनन रोकवा दिया। विधायक अजय सिंह व थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों को समझा-बुझा कर शांत कराया। विधायक अजय सिंह के निर्देश पर छावनी पुलिस ने मौजूद वाहनों को थाने ले गई। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद ने बताया कि मौके पर शांति-व्यवस्था को देखते हुए खनन को बंद करवा दिया गया है। वाहनों को कब्जे में लेकर उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी है है।