पैकोलिया। थाना क्षेत्र के पैकोलिया पाली गांव में बुधवार सुबह पड़ोसी के दरवाजे पर भैंस जली जाने के विवाद को लेकर ईंट से मारकर तिलक राम की हत्या कर दी गयी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक मौत एंटी मार्टम इंजरी व हेमरेज हुई है। पुलिस अब इसमें शामिल और हिरासत में लिए चचेरे भाई की पत्नी और भतीजे को न्यायालय भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।
बता दें कि क्षेत्र के पैकोलिया पाली गांव निवासी तिलक राम (60) पुत्र टांसी की भैंस बुधवार की सुबह चचेरे भाई घनश्याम के दरवाजे पर चली गई थी। जिसके बाद उनके भाई घनश्याम की पत्नी मंजू व बेटा पहुंचे और भैंस दरवाजे पर जाने को लेकर घनश्याम और उनकी पत्नी से कहासुनी करने लगे। मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। इस दौरान गाली गलौज शुरू हो गया। उसी बीच में ईंट से तिलक राम के सिर पर वार कर दिया गया।
जिससे तिलक राम का सिर में गंभीर चोट लग और सिर से खून बहने लगा। आसपास के लोग घायलावस्था में तिलक राम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर ले गए। जहां डॉक्टर रजनीश श्रीवास्तव ने तिलकराम को देखते ही मृत घोषित कर दिया था। इस मामले में तिलकराम की पत्नी दुर्गावती की तहरीर पर पुलिस ने मंजू और उसके बेटे पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया था।
प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हेमरेज तथा एंटी मार्टम इंजरी आया है।