बस्ती। जिला महिला अस्पताल में खुले नए लैब में थॉयरायड की जांच बंद है। बताया जा रहा है कि मशीन में प्रयोग होने वाला रिजेंट खत्म हो गया है। इससे जांच सेवा ठप है।
जिला महिला अस्पताल में दूर-दराज से जांच के लिए मरीज पहुंचते हैं। थॉयरायड जांच न होने से मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। उन्हें बाहर जांच करानी पड़ रही है। उन्हें चार से पांच सौ रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं। जानकारों का कहना है कि गर्भवती महिलाओं के लिए ब्लड जांच के साथ थॉयरायड जांच अनिवार्य है। डॉक्टर भी इसकी जांच कराते हैं। विभाग का कहना है कि मंगलवार को रिजेंट खत्म हो गया था। ऑडर भेजा गया है। अभी तक रिजेंट न आने से जांच शुरू नहीं हो पाई है।