फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Basti: महिला अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव मिलीं तीन महिलाएं, मचा हड़कंप

Thu, 06 Apr 2023 10:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

सल्टौआ सीएचसी की एक टीम लेदवा गांव पहुंच गई है। यहां पॉजिटिव को होम आइसोलेट कराने के बाद परिवार के लोगों का नमूना एकत्रित करने का काम शुरू हो गया है। इसी प्रकार मरवटिया की टीम बक्सर पहुंची है, जबकि रामनगर के ग्राम गनवरिया कला में भी टीम पहुंच गई है।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर कोरोना का नमूना लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले में कोरोना ने एक बार फिर पांव पसारना शुरू कर दिया है। बुधवार को एक साथ तीन कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग के होश उड़ गए। महिला चिकित्सालय में जांच के लिए पहुंचीं तीनों महिलाएं सल्टौआ, रामनगर व रुधौली ब्लाक की थीं। जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें होम आइसोलेट के लिए घर भेजा गया है। इधर, महिला चिकित्सालय में देर शाम तक कोई निरोधात्मक कार्रवाई नहीं हुई है।

विज्ञापन


जिले के रामनगर ब्लाक की गनवरिया, सल्टौआ के लेदवा तथा सदर ब्लाक के ग्राम बक्सर निवासी तीन महिलाएं बृहस्पतिवार को महिला अस्पताल जांच के लिए आई थीं। यहां उनका नमूना लेकर कोरोना की जांच की गई तो तीनों पॉजिटिव पाई गईं। इसके बाद डॉक्टर ने इनकी जांच-पड़ताल के बाद दवा देकर घर भेज दिया है। सीएमओ आरपी मिश्र ने इनके परिवार के सभी का नमूना एकत्रित कर जांच कराने तथा गांव में इनके घर आने जाने वालों का भी नमूना एकत्रित करने का निर्देश दिया है।

शाम को पहुंची स्वास्थ्य टीम
सल्टौआ सीएचसी की एक टीम लेदवा गांव पहुंच गई है। यहां पॉजिटिव को होम आइसोलेट कराने के बाद परिवार के लोगों का नमूना एकत्रित करने का काम शुरू हो गया है। इसी प्रकार मरवटिया की टीम बक्सर पहुंची है, जबकि रामनगर के ग्राम गनवरिया कला में भी टीम पहुंच गई है।
विज्ञापन


 

पीड़ित व परिवार की ली जाएगी हिस्ट्री, जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा जाएगा नमूना

महिला चिकित्सालय में जांच के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाई गई महिलाओं व उनके परिवार की हिस्ट्री खंगाली जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम यह जांचेगी कि यह परिवार या पीड़ित कहीं बाहर के जिले में तो आया गया नहीं है अथवा उनके परिवार में बाहर से तो कोई नहीं आया, जो पॉजिटिव रहा हो। इसके अलावा पॉजिटिव का नमूना एकत्रित कर लिया गया है, जिसे जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेजा जाएगा।

यह जानकारी सीएमओ डॉ. आरपी मिश्र ने दी है। बताया कि गांव में टीम भेजी गई है। पॉजिटिव मरीज को होम आइसोलेट किया जाएगा। इसके अलावा पूरे परिवार का भी नमूना लिया जाएगा। इन्हें भी आइसोलेट किया गया है।

जिले में अब तक मिले चार पॉजिटिव केस, फिर भी सतर्कता नहीं
बस्ती जिले के ग्राम रानीपुर में मिले कोरोना पॉजिटिव एक युवक के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्कता के तमाम अपील कर रहा है, लेकिन इसका किसी पर कोई प्रभाव नहीं है। तंत्र अभी तैयारी कर ही रहा है कि बुधवार को महिला अस्पताल में एक साथ तीन केस सामने आए हैं। इसकी जानकारी के बाद स्वास्थ्य विभाग मेें खलबली मच गई, मगर महिला चिकित्सालय में इलाज कराने वालों के सेहत पर इसका कोई प्रभाव नहीं है। भीड़ लोग इलाज के लिए धक्का मुक्की करते रहे।

 
विज्ञापन

जिला अस्पताल व ओपेक चिकित्सालय में कोई जांच नहीं

कोरोना को लेकर तमाम गाइड लाइन शासन ने जारी कर दिया है। टेस्टिंग व ट्रैकिंग का निर्देश आयुक्त ने दिया है, मगर जिला चिकित्सालय व ओपेक चिकित्सालय कैली में इसका कोई असर नहीं है। तभी तो मंगलवार को जिला अस्पताल में एक जांच हुई, जबकि ओपेक चिकित्सालय में कोई नमूना नहीं जांचा गया।

रेलवे स्टेशन, क्षय रोग व महिला चिकित्सालय में जांच
जिले में रेलवे स्टेशन, क्षय रोग चिकित्सालय व महिला अस्पताल में ही जांच की व्यवस्था अब तक बन सकी है। ग्रामीण इलाकों में सीएचसी व पीएचसी पर निर्देश का कोई असर नहीं है।

मास्क व दूरी भूल गए लोग
शहर हो या गांव बाजार में कोरोना का डर गायब हो गया है। नतीजतन बाजार व दुकानों में भीड़ है। न तो लोग मास्क लगा रहे हैं और न दूूरी का पालन हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी कोरोना डॉ. एके कुशवाहा ने कहा कि यदि गाइड लाइन का पालन लोग नहीं करेंगे तो स्थिति खराब हो सकती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें