फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तीन किशोरियां अगवा, केस दर्ज

Sun, 12 Oct 2025 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। नगर, छावनी और सोनहा थाना क्षेत्रों में तीन किशोरियों को भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीनों मामलों में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहला मामला नगर थाना क्षेत्र का है। एक गांव की किशोरी के पिता ने तहरीर दी कि छह अक्तूबर को महाराष्ट्र के पालघर बोइसर निवासी विशाल गुप्ता उनकी 17 वर्षीय पुत्री को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले गया। दूसरा मामला छावनी थाना क्षेत्र का है।
यहां किशोरी की मां ने आरोप लगाया कि सात अक्तूबर को दोपहर करीब 2 बजे उनकी नाबालिग पुत्री को मोजीब निवासी भरोसेपुरवा, कामतागंज, थाना दुमुहा, जिला सुल्तानपुर बहला-फुसलाकर भगा ले गया। तीसरा मामला सोनहा थाना क्षेत्र के भोलापुर गांव का है। 8 अक्तूबर की शाम 6 बजे 17 वर्षीय किशोरी बिना बताए लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

परिजनों ने अगवा करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी अभिनंदन ने बताया कि तीनों मामलों में पुलिस ने किशोरियों की तलाश शुरू कर दी है। संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें