फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, दुकानदारों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के बस्ती-बांसी मार्ग के गौरा चौराहे पर मंगलवार की देर रात में अज्ञात चोरों ने दो दुकानों का ताला तोड़कर व एक दुकान के छत की पीओपी तोड़ कर चोर लाखों रुपये के सामान चुरा ले गए। बुधवार की सुबह जब दुकानदार अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो छत में लगा सेंध देख उनके होश उड़ गए। दुकानदारों ने डायल 112 व स्थानीय पुलिस को फोन कर मौके पर बुलाया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पड़िया तकियवां गांव निवासी इरफान अहमद की गौरा चौराहे पर मोबाइल की दुकान है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को दुकान बंद कर वह घर चले गए। इसके दो दुकान के वाद पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के भरतपुर गांव निवासी संगम त्रिपाठी के मेडिकल स्टोर का भी ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया गया।
वहीं रुधौली थाना क्षेत्र के दुदरांक्ष गांव निवासी आकाश चौधरी का इलेक्ट्रिक स्कूटी की एजेंसी हैं। इनके एजेंसी के छत का सीलिंग तोड़कर एक बल्ली के सहारे चोर घुस गए। स्कूटी की दस बैटरी चोर चुरा ले गए। वहीं इरफान मोबाइल सेंटर से की-पैड मोबाइल, ब्लूटूथ, नेकबैंड, चार्जर, इयर फोन, कस्टमर के रिपेयरिंग की मोबाइलें, स्पीकर साउंड, लैपटाप, पेस्टिंग मशीन, तीन कैमरे का डीबीआर, 5-6 हजार रुपये नकदी आदि चुरा ले गए। वहीं संगम त्रिपाठी के मेडिकल स्टोर के शटर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर फरार हो गया। वाल्टरगंज के थानेदार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें