नगर बाजार। थाना क्षेत्र के ग्राम गोटवा में ब्रह्मभोज में शामिल होकर पैदल ही घर रहे रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग को बुधवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम गोटवा के राम अवध गांव में ही एक युवक के घर सड़क की दूसरी लेन में ब्रह्मभोज में शामिल होने गए थे। भोजन कर वह पैदल ही सड़क पार कर घर जा रहे थे। इसी बीच अयोध्या की तरफ से बस्ती की ओर जा रहे बेकाबू वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। थाना प्रभारी नगर भानु प्रताप सिंह ने बताया कि बुजुर्ग की मौत की सूचना मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद