बभनान। दो बाइकों की आमने-सामने की सीधी टक्कर में तीन लोग चोटिल हो गए। बाद में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में एक बाइक पर सवार हाईस्कूल की छात्रा को गंभीर चोट आई है। इससे परीक्षा केंद्र नहीं पहुंच सकी और परीक्षा छूट गई।
जानकारी के अनुसार, कस्बे के शिवाजी नगर वार्ड निवासी कोमल पुत्री बलराम शिव इंटर कॉलेज की हाईस्कूल की छात्रा है। वह बुधवार की सुबह की पाली में अपने रिश्तेदार के साथ बाइक से जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इटवा कुनगाई में परीक्षा देने जा रही थी। बभनान के सोसायटी रोड पर बाइक चला रहे अश्वनी कुमार सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार भगवती कमलापुरी से टकराया गए। हादसे में कोमल के कमर व पैर तो भगवती कमलापुरी के पीठ व हाथ में चोट लगी है। बाइक चालक अश्वनी भी चोटिल हुआ है।
चौकी प्रभारी बभनान अजय नाथ कनौजिया ने बताया कि दो बाइकों के टक्कर की सूचना के बाद मौके पर पुलिस भेजी गई थी। मामले की छानबीन की जा रही है। संवाद