फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पंपिंग सेट का पंखा और मोटर चोरी करने वाले गिरोह के तीन गुर्गे गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। दुबौलिया पुलिस ने पंपिंग सेट का पंखा और मोटर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी का एक पंपिंग सेट का पंखा, एक मोटर और तीन हजार रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में संदिग्ध वाहन, व्यक्ति और वस्तुओं की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सिकटीहवा कंपोजिट विद्यालय के पीछे तीन संदिग्ध लोग दिखाई दिए। तलाशी लेने पर उनके पास चोरी का सामान और नकदी मिली। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान अशोक कुमार (44) निवासी सिकटीहवा, रामजीत चौरसिया (21) निवासी सिंगहाराजा और दीनानाथ वर्मा (20) निवासी सर्रैया लोधवा, थाना हर्रैया के रूप में हुई है।
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उनका गिरोह जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में घूमकर दिन में रेकी करता था। इसके बाद रात में खेतों से टुल्लू पंप और मोटर चोरी कर उन्हें बेच देता था। चोरी से मिली रकम से वे अपना खर्च चलाते थे। पुलिस के मुताबिक, अशोक कुमार के खिलाफ दुबौलिया थाने में 16 मुकदमे तथा कप्तानगंज और पुरानी बस्ती थाने में एक-एक मुकदमा दर्ज है। वहीं, रामजीत चौरसिया के खिलाफ दुबौलिया और पुरानी बस्ती थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें