फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: क्राॅस कंट्री पांच किमी की दौड़ में अखिलेश और सना अव्वल

विज्ञापन
स्टेडियम में आयोजित क्रास कंट्री दौड़ में शामिल धावक स्रोत विभाग
विज्ञापन
बस्ती। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता दिवस पर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में बालक और बालिका वर्ग में पांच किमी. क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ी शामिल हुए। दौड़ में बालिका वर्ग में सना और बालक वर्ग में अखिलेश अव्वल रहे। दौड़ के जरिये फिट इंडिया का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह छह बजे स्टेडियम गेट से हुआ। धावक शास्त्री चौराहा से दौड़ते हुए कंपनीबाग चौराहा से बाएं मुड़कर फव्वारा चौराहा से रौता तक पहुंचे। वहां से होकर तहसील गेट के सामने से स्टेडियम पहुंचे। बालक वर्ग में 95 जबकि बालिका वर्ग में 64 धावकों समेत कुल, 159 धावक प्रतिभाग किए। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि बालक वर्ग में अखिलेश कुमार प्रथम, सूरज सोनकर द्वितीय, धीरज तृतीय बने।
अरुण राज सिंह, कुलदीप यादव और आदित्य को सांत्वना पुरस्कार मिला। इसके अलावा बालिका वर्ग में सना प्रथम, ज्योति यादव द्वितीय और अमृता तृतीय स्थान पर रहीं। सांत्वना पुरस्कार प्रतिमा, आदिती और मधु चौधरी को दिया गया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश प्रसाद शुक्ल रहे। उन्होंने विजेता धावकों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें