फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अलग-अलग सड़क हादसे में किशोर समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भानपुर(बस्ती)। सोनहा थाना क्षेत्र में बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब डेढ़ घंटे के भीतर दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक किशोर समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया। इनमें दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पहला हादसा दोपहर करीब 1:10 बजे असनहरा पुलिस चौकी के पास हुआ। नरखोरिया से बेवां की ओर बाइक से जा रहे विजय कुमार (36) निवासी बगड़िहवा और विजय पाल (46) निवासी बेवां जियाउद्दीन, थाना डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर) सामने मुड़ रही एक कार से टकरा गए। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में विजय कुमार के सिर, हाथ और चेहरे पर चोटें आईं, जबकि विजय पाल के सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट लगी। सूचना पर पहुंची असनहरा चौकी पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भेजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार, दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन

दूसरा हादसा दोपहर करीब 1:45 बजे उकड़ा तिराहे के पास हुआ। तकियाचक निवासी 13 वर्षीय शमशाद अहमद स्कूल से साइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान उसने बाइक से जा रहे अपने दोस्त का हाथ पकड़कर चलने का प्रयास किया। संतुलन बिगड़ने से उसकी साइकिल सड़क पर बने गड्ढे में चली गई और वह गिरकर घायल हो गया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें