फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पोस्टमार्टम में करंट लगने से युवक की मौत की पुष्टि, पुलिस ने जांच तेज की

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। हर्रैया थाना क्षेत्र के जोगापुर गांव में खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले राजेश कुमार मौर्य (36) की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में करंट लगने से मौत होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

राजेश कुमार मौर्य का शव सोमवार रात खेत में बिजली की मोटर के पास मिला था। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने राजेश के साले समेत दो लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की थी। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं थीं और ग्रामीणों ने मौत के कारणों पर भी सवाल उठाए थे। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण बिजली का करंट सामने आने के बाद पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह दुर्घटनावश करंट लगने से मौत थी या किसी अन्य परिस्थिति में करंट लगा। इसके लिए घटनास्थल, विद्युत लाइन, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों का परीक्षण कराया जा रहा है।
क्षेत्राधिकारी हर्रैया सुश्री स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट लगने से मृत्यु की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट सहित सभी साक्ष्यों के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें