फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: धनतेरस की रात एक ही गांव में तीन घरों में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
परशुरामपुर। थाना क्षेत्र के नागपुर कुंवर गांव में धनतेरस की रात चोरों ने तीन घरों में धावा बोलकर जेवरात और नकदी उड़ा ली। एक ही रात हुई तीन चोरी से गांव में दहशत है।
विज्ञापन

पहली चोरी गुरु प्रसाद के घर हुई, जहां खिड़की तोड़कर घुसे चोरों ने संदूक में रखी सोने की चेन, झुमकी, अंगूठी और करीब आठ हजार रुपये चुरा लिए। घटना के वक्त परिवार के सदस्य बरामदे और बगल के कमरे में सो रहे थे। दूसरी वारदात हृदय राम के घर हुई। चोर दरवाजे की कुंडी तोड़कर घर में दाखिल हुए और सोने-चांदी के जेवरात तथा 10 हजार रुपये चोरी कर ले गए।
तीसरी चोरी श्रीराम वर्मा के घर हुई, जहां चोर दीवार फांदकर घर में घुसे और अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर व 20 हजार रुपये पर हाथ साफ कर गए। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि तीनों मामलों की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें