मुंडेरवा पुलिस की गिरफ्त में चोरी के आरोपी। स्रोत पुलिस
बस्ती। मुंडेरवा पुलिस ने 25 फरवरी को कस्बे में कपड़े व कॉस्मेटिक की दुकान में हुई चोरी का शुक्रवार को पर्दाफाश कर दिया। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके पास इन्वर्टर की बैटरी भी बरामद की गई है।
पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूर कर कोर्ट में पेश किया, वहां से तीनों जेल भेज दिए गए। गिरफ्तार आरोपियों में मोहित चौधरी, राजू उर्फ राजा चौधरी और रोहित चौधरी शामिल हैं। तीनों मुंडेरवा थाना क्षेत्र के ग्राम खमोखर के रहने वाले हैं। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि थानाक्षेत्र के खमोखर निवासी विजय कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि गांव के बाहर रोड पर उसकी कपड़े व कॉस्मेटिक की दुकान है। दुकान बंद कर वह दिल्ली चला गया था।10 नवंबर 2025 की रात में दुकान का ताला तोड़कर आरोपी मोहित व राजा इन्वर्टर की बैटरी और काॅस्मेटिक का करीब 50 हजार का सामान चुरा ले गए थे। इसके बाद दोनों चोरी के मामले में जेल चले गए। पांच फरवरी को जेल से छुटकर आए तो उसने पूछताछ की।
इस पर दोनों भड़क गए। बोले कि अभी जेल से आया हूं, ज्यादा बोलोगे तो जान से मार दूंगा। 17 फरवरी की रात करीब 10 बजे मोहित का भाई रोहित उसके घर आया और पिस्तौल निकाल कर जान से मारने की धमकी दी।