विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के एक इंटर काॅलेज में मंगलवार को पढ़ने जा रही छात्रा के साथ उसी स्कूल के एक छात्र ने राह में रोकर छेड़खानी की।
छात्रा के विरोध करने पर अपशब्द भी कहा। स्कूल में छेड़खानी की शिकायत करने पर अध्यापकों ने अ छात्र को फटकार लगाई तो छात्र भड़क गया और विद्यालय के अध्यापक व प्रधानाचार्य से अभद्रता करने लगा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार पांडेय ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि छात्रा से छेड़खानी करने वाले छात्र को समझाने पर खुलेआम गोली मार देने की धमकी देने लगा। इसी मामले में छात्रा के पिता ने भी छावनी थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी को एक छात्र ने रास्ते में रोककर छेड़खानी की। मना करने पर गाली दी। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद