फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कबूतरबाजों के चक्कर में मस्कट में जेल काट रहा युवक, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 13 Feb 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। कबूतरबाजों ने विदेश जाने की जल्दबाजी में एक युवक को ड्रग्स केस में फंसा दिया। वह मस्कट की जेल में कैद है। उसके पिता की शिकायत पर परशुरामपुर पुलिस ने तीन आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
उधर,परशुरामपुर पुलिस ने प्रतिबंधित दवा देकर विदेश भेजने वाले कबूतरबाज को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के आधार पर एसएचओ दिनेश चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार किया गया विकास जायसवाल ने शिकायतकर्ता के बेटे को लेबर वीजा देने का झांसा देकर टूरिस्ट वीजा दिया था। विदेश भेजते समय मस्कट की एक कंपनी के मैनेजर महेंद्र को देने के लिए नसों में दर्द की दवा का डिब्बा थमा दिया था। यह दवा खाड़ी देशों में प्रतिबंध है। इसलिए मस्कट एयरपोर्ट पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के बिरतिया निवासी राम जतन ने बताया कि थाना क्षेत्र के सूरापार निवासी अली अहमद, दिनेश और परशुरामपुर थाना क्षेत्र के मजगंवा माफी निवासी विकास जायसवाल ने उसके बेटे ओंकार को खाड़ी देश भेजने का वादा किया। आरोपियों ने ओंकार से वीजा-पासपोर्ट और अन्य दस्तावेजों के नाम पर एक लाख रुपये ले लिए। विकास जायसवाल ने आठ जुलाई 2024 को ओंकार को बस्ती से लखनऊ हवाई अड्डे तक ले गया। उड़ान से पहले उसे एक दवा का पैकेट दिया और कहा कि इसे ओमान में महेंद्र नामक व्यक्ति को देना है।
विज्ञापन

राम जतन के अनुसार, मस्कट हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान उस पैकेट की वजह से उसके बेटे ओंकार को गिरफ्तार कर लिया गया। वर्तमान में वह ओमान की रुस्तम जेल में बंद है। एसएचओ दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि तीनों आरोपियों पर साजिश, ठगी और मानव तस्करी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें