बस्ती। शहर के तिरंगा चौराहे पर बृहस्पतिवार को डुमरियागंज के सांसद व वक्फ संशोधन के लिए गठित जेपीसी के चेयरमैन जगदंबिका पाल का पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि कुछ लोग राजनीतिक और वोट बैंक के चलते वक्फ कानून का विरोध कर रहे हैं। ऐसे लोग गरीब और जरूरतमंद मुसलमानों के विरोधी हैं। कहा कि वक्फ कानून पूरी तरह से पारदर्शी है और लंबे अध्ययन, व्यापक बहस के बाद इसे कानून का रूप मिला है। अब वक्फ की जमीनों का दुरुपयोग नहीं होने पाएगा।
सांसद जगदंबिका पाल का स्वागत करने वालों में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, धीरेंद्र शुक्ला, जेपी तिवारी, हरीश सिंह, सरोज मिश्रा, राम आधार पाल, गोपेश पाल, सिद्धार्थ शंकर मिश्रा आदि मुख्य रहे रहे।