फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विश्व होम्योपैथी दिवस पर याद किए गए डा. हैनिमैन

Fri, 11 Apr 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। होम्योपैथी के जन्मदाता सैमुएल हैनिमैन की जयंती पटेल एसएमएच हास्पिटल एंड आयुष पैरा मेडिकल काॅलेज गोटवा में विश्व होम्योपैथी दिवस के रूप में मनाई गइ्र। प्रबंधक डाॅ. वीके वर्मा ने कहा कि असाध्य रोगोें के उपचार में होम्योपैथी कारगर है। हृदय रोग, पथरी, डेगू, चिकनगुनिया आदि रोगाें में होम्योपैथी कारगर सिद्ध हो रही है।
विज्ञापन


डाॅ. वर्मा ने बताया कि यूरोप में सैमुएल हैनिमैन का जन्म 1755 में हुआ था। वह यूरोप देश के जर्मनी के निवासी थे। वे एलोपैथी चिकित्सक के साथ कई भाषाओं के ज्ञाता भी थे। कार्यक्रम में डाॅ. आलोक रंजन वर्मा, डाॅ. मनोज मिश्र, डाॅ. आरएन चौधरी, डाॅ. अतुल कुमार श्रीवास्तव, डाॅ. लालजी यादव, डाॅ. आलोक वर्मा के साथ ही छात्र शामिल रहे।
होम्योपैथी के जनक का मनाया गया जन्मदिवस
मानिकचन्द। राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय तिघरा पंडित पैड़ा खरहरा में विश्व होम्योपैथिक दिवस के अवसर पर होम्योपैथिक के जनक डॉ. फ्रेडरिक सैमुअल हनिमैन का जन्मदिवस मनाया गया। इस अवसर पर चिकित्सालय में निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के दर्जनों लोग पहुंचकर शिविर का लाभ उठाया गया। चिकित्साधिकारी डॉ. वंदना शर्मा ने कहा कि जिस समय किसी भी रोग के इलाज की कोई व्यवस्था नहीं थी। उस दौरान होम्योपैथिक चिकित्सा का प्रादुर्भाव किसी चमत्कार से कम नहीं था। होम्योपैथिक दवा कैंसर व किडनी जैसे असाध्य रोग भी ठीक हो जा रहें है। फार्मासिस्ट अजीत सिंह ने कहा कि होम्योपैथिक दवा के प्रति लोगों का नजरिया बदल रहा है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मीना पुष्कर दोहरे, जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह सहित लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें