फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महसों लूटकांड का तीसरा वांछित पिस्टल के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महसों लूटकांड का तीसरा वांछित पिस्टल के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन

बस्ती। 20 जून को लालगंज थाना क्षेत्र में महसों स्थित देसी शराब की दुकान में दो लाख की लूट के आरोपित चौथे बदमाश को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है।
पहली जुलाई को इसके तीन साथियों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ में नाम प्रकाश में आने पर एसपी ने इसी थाने के जमरांव निवासी नीरज गुप्ता पर 25 हजार रुपये ईनाम घोषित कर किया था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि थाना क्षेत्र के दबिला घाट के पास से मुखबिर की सूचना पर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से पिस्टल और कारतूस के साथ लूट की रकम में से 47 हजार 500 रुपये बरामद किए हैं। लालगंज थाना क्षेत्र के महसों राजा मैदान के पास स्थित सरकारी देसी शराब के ठेके पर बीस जून की रात को दुकान पर मुंशी रामदयाल निवासी संतकबीरनगर और पुरानी बस्ती निवासी सुनील कुमार खाना बनाकर खाने के बाद आराम कर रहे थे।
विज्ञापन

तभी कमरे में दाखिल हुए बदमाशों ने मुंशी रामदयाल पर तमंचा तान दिया था और गल्ले में रखे करीब दो लाख रुपये लूट लिए थे। एक जुलाई की भोर में पुलिस मुठभेड़ में बदमाश दीपक चौधरी उर्फ रामू उर्फ प्रदीप निवासी लकड़ा थाना लालगंज और चंदन निषाद निवासी गोनार थाना लालगंज को गिरफ्तार किया गया था। बाद में तीसरे बदमाश नफीस को भी पकड़ लिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें