फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों के गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों के गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

बस्ती। थाना पुरानी बस्ती पुलिस व स्वाट टीम ने बुधवार को चोरी की तीन घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए चैनपुरवा तिराहे से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें एक 15 हजार रुपये का इनामिया भी शामिल है। उसके कब्जे से चोरी की तीन घटनाओं में चुराए गए जेवर, नकदी, तमंचा आदि के अलावा नशीली गोली भी बरामद की गईं। गिरफ्तार आरोपितों में अवधेश कुमार निवासी सरायघाट थाना कोतवाली, सूरज चौबे निवासी मेहतर टोलामंगल बाजार थाना पुरानी और सुकई निवासी खीरीडीह थाना विजयपुर जिला गोपालगंज बिहार शामिल है।
एसओ पुरानी बस्ती आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि पूछताछ में तीनों आरोपियों ने कबूल किया कि तीनों का एक गैंग है। जो घूम फिर कर जहां भी मौका देखते हैं, चोरी कर लेते हैं। चोरी का सामान बेच कर जो पैसा मिलता है उसे आपस में बांट लेते हैं। बरामद जेवर के बारे में बताया कि इसमें से ज्यादातर सामान लगभग तीन माह पहले हवेलिया खास के एक घर से चोरी किए थे। उस समय घर में कोई मौजूद नहीं था। तीनों ने करीब तीन माह पहले नेशनल हाईवे पर स्थित हरिओम ढाबा के सामने खड़ी एक डीसीएम से टायर व कुछ परचून का सामान व दवाएं चोरी की थीं। चोरी किया गया टायर नेपाल ले जाकर बेच दिया है। पुलिस के अनुसार अवधेश कुमार ने बताया कि लगभग चार माह पूर्व ग्राम करही में एक घर में घुस कर अपने भाई के साथ चोरी की थी। जिसमें उसका भाई पकड़ा गया था। अवधेश के पास से एक ओम लिखा लॉकेट बरामद हुआ, जो करही की चोरी का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों का आपराधिक इतिहास-
- अवधेश कुमार पर थाना कोतवाली में चोरी, एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट आदि के नौ मुकदमों के अलावा थाना छावनी, पैकोलिया, परशुरामपुर और पुरानी बस्ती थाने में मिलाकर कुल 17 मुकदमे दर्ज हैं। जबकि सूरज चौबे पर पुुरानी बस्ती थाने में चोरी, चोरी के माल की बरामदगी, शस्त्र अधिनियम और एनडीपीएस के पांच मुकदमे दर्ज हैं। तीसरे आरोपी सुकई पर पुरानी बस्ती थाने में चोरी, नकबजनी व एनडीपीएस एक्ट के तीन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें