गौर क्षेत्र के छितहा गांव में सोमवार की रात अंजाम दी गई वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
गौर। छितहा गांव में सोमवार की रात चोरों ने घर का ताला व खिड़की तोड़कर एक ही रात में दो घरों को निशाना बनाया। चोरों ने 20 हजार रुपये सहित जेवरात व सामान उठा ले गए।सूचना पाकर मौके पर पहुंची गौर पुलिस जांच में जुट गई है।
छितहा गांव की गीता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रात में चोर ताला तोड़कर घर में घुस गए। घर में रखा बेटी और बहू के जेवरात सहित अलमारी में रखा कपड़ा व कुछ अन्य सामान चुरा ले गए है। उन्होंने बताया कि गर्मी के चलते घर में ताला बंदकर बगल के छत पर सो रही थी। सुबह जब नींद खुली तो देखा ताला टूटा हुआ था और घर के अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा है।
दूसरी घटना उसी रात में छितहा गांव राम तौल के यहां हुई। उनके मकान को भी चोरों ने निशाना बना लिया। चोरों ने पीछे जंगले की जाली को तोड़कर घर में घुसकर पेटी में रखा बहू के कीमती जेवरात को उठा ले गए। पुलिस को दी तहरीर में राम तौल ने बताया कि सुबह जब मैं जागा तो घर के पीछे गया। देखा जंगला टूटा था और दरवाजा खोला गया तो घर में सामान बिखरा पड़ा हुआ था। प्रभारी निरीक्षक रामकुमार राजभर ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस चोरी की घटना को लेकर जांच में जुटी है।