फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गांधीनगर पुलिस चौकी से दो सौ मीटर दूर चोरों ने सात दुकानों का ताला तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शहर के गांधीनगर बीच बाजार में स्थित पुलिस चौकी से महज दो सौ मीटर की दूरी पर त्रिपाठी गली में मंगलवार/बुधवार की रात चोरों ने सात दुकानों का ताला तोड़ दिया। चौबीस घंटे चौकी पर मौजूद रहकर सुरक्षा का दावा करने वाली कोतवाली पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। गनीमत रही कि चोर वारदात को अंजाम नहीं दे पाए। अगले दिन बुधवार को सुबह नौ बजे के बाद जब कारोबारी दुकान खोलने पहुंचे तो टूटा ताला देख दंग रह गए।
विज्ञापन

त्रिपाठी गली में सिलाई का कारोबार करने वाले बादामा, सोहन, सलामुल्लाह, संगम, गुडविल आदि दुकानदारों ने बताया कि रोजाना की तरह मंगलवार की रात दुकान बंद करके हम लोग घर चले गए। बुधवार की सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो देखे शटर में लगा ताला टूटा हुआ था। कुछ दुकानों का ताला भी गायब था। संभावना हैं कि कुछ अड़चन आने के कारण चोर वारदात को अंजाम नहीं दे सकें। इससे हम लोगों का नुकसान होने से बच गया। वरना काफी कुछ गवां चुके होते। घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। चौकी इंचार्ज एवं पुलिस कर्मी आकर पूरी जानकारी एकत्र किए हैं।
मोहल्लेवासियों ने सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराया है। जिसमें एक युवक लोहे के राड के साथ दिख भी रहा है। पुलिस 36 घंटे बीतने के बाद भी संदिग्ध युवक की तलाश नहीं कर सकी है। हम लोग वारदात के बाद से सहमे हुए हैं। जबकि हमारी दुकान से महज दो सौ मीटर की दूरी पर पुलिस चौकी है। आसपास कैमरे भी लगे हैं। बावजूद इसके संदिग्ध व्यक्ति की तलाश अभी तक नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें