फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: महंगे शौक पूरे करने के लिए करते थे चोरी, चार गिरफ्तार

Thu, 10 Jul 2025 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। महंगे शौक पूरे करने के लिए शातिराना ढंग से बस्ती, अयोध्या और आंबेडकरनगर में चोरी करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों और चोरी के आभूषण खरीदने वाले सराफा व्यवसायी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक इस गिरोह ने तीन महीने के भीतर जिले में चोरी की आठ वारदातों को अंजाम दिया है। बुधवार काे दुबौलिया थाने की पुलिस ने एसओजी व सर्विलांस सेल के साथ सतहा और टेढ़ी पुलिया के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस लाइंस सभागार में एएसपी ओपी सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि दुबौलिया थानाक्षेत्र के अशोकपुर सतहा निवासी अनिल निषाद, राहुल निषाद, वीरू निषाद को टेढ़ी पुलिया के पास से पकड़ा गया। इन तीनों से पूछताछ के आधार पर दुबौलिया कस्बे में ज्वेलरी की दुकान चलाने वाले अवधेश कुमार अग्रहरि को भी उसकी दुकान से पकड़ा गया।
विज्ञापन

आरोप है कि वह इस गिरोह के बदमाशों से चोरी के जेवरात खरीदता था। इन सभी के कब्जे से पुलिस ने 12.46 ग्राम गलाया हुआ सोना, चार लॉकेट, करधन, चार जोड़ी पाजेब, नौ जोड़ी पायल व चार जोड़ी बिछिया के साथ 33 हजार 700 रुपये, चार मोबाइल और एक चोरी की बाइक बरामद की गई है। एएसपी के अनुसार, पूछताछ में आरोपी अनिल, राहुल व वीरू ने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि आर्थिक तंगी व शौक पूरे करने के लिए वे चोरी की वारदात को अंजाम देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें