रुधौली। हर्रैया विधायक अजय सिंह ने बुधवार को रुधौली प्रभारी निरीक्षक विजय दुबे के साथ तहसील क्षेत्र के पचारी खुर्द निवासी सेवानिवृत्त राजस्व निरीक्षक विद्याधर द्विवेदी के परिवार के लोगों से मिलकर ढांढ़स बंधाया तथा हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मंगलवार को जनपद मुख्यालय के पटेल चौक पुलिस चौकी के अंतर्गत हर्दिया चौराहा के निकट एक सड़क दुर्घटना में पचारी खुर्द निवासी विद्याधर द्विवेदी और उनके बेटे विवेक धर द्विवेदी की मौत हो गई थी। रुद्रनारायण द्विवेदी, संजय धर द्विवेदी से मिलकर उन्हें ढांढस बधाया। इस दौरान सुजीत सोनी, जयप्रकाश जायसवाल, प्रतिनिधि सरोज मिश्रा, उत्पल सिंह, अमरनाथ सिंह, संतोष सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद