फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तदर्थ प्रधानाचार्यों के मुद्दे पर हुए लामबंद

Sat, 14 Jun 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद का दो दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन चिंतन शिविर का राजकीय इंटर कॉलेज के बहुउद्देशीय हाल में शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि गोरखपुर-अयोध्या शिक्षक एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पार्चन तथा दीप प्रज्वलन करके उद्घाटन किया।
विज्ञापन

बेगम खैर इंटर कॉलेज की छात्राओं ने माता सरस्वती की आराधना भाव नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्यों की 14 सूत्री मांगों पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रधानाचार्यों की 14 सूत्रीय मांगें जायज हैं। प्रधानाचार्यों की लड़ाई में हमेशा दो कदम आगे रहूंगा। प्रदेश से तदर्थवाद मिटना ही चाहिए। तदर्थ शिक्षकों का समायोजन हो चुका है अब सिर्फ तदर्थ प्रधानाचार्यों का विनियमितीकरण शेष रह गया है।
विशिष्ट अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक डाॅ. ओमप्रकाश मिश्र एवं जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ल ने प्रधानाचार्य परिषद की समस्याओं के समाधान में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इससे पहले जिलाध्यक्ष योगेश शुक्ल, सिद्धार्थनगर से रमाकांत द्विवेदी, संत कबीरनगर से डाॅ. राजदेव तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया। मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप मिश्र ने प्रधानाचार्य से अगली रणनीति पर विचार करने का निवेदन किया।
विज्ञापन

गोरखपुर के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, प्रदेशीय सोशल मीडिया प्रभारी/जिला मंत्री सिद्धार्थ नगर बृजेश कुमार द्विवेदी, प्रदेश उपाध्यक्षा सरला चौधरी, डॉ सुशील कुमार शर्मा , मंडल अध्यक्ष मेरठ केके शर्मा, डॉ. केके यादव, डॉ. देव भास्कर तिवारी, संरक्षण मंत्री शैलेंद्र दत्त शुक्ल संगठन मंत्री राम सुंदर पाण्डेय, एटा से डाॅ. रामनिवास यादव, डॉ. केडी सिंह कोषाध्यक्ष, डॉ मणि शंकर त्रिपाठी, डीएस तेवतिया, महामंत्री डॉ. रविंद्र त्रिपाठी, कार्यकारी अध्यक्ष हर प्रसाद यादव, प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह ,न्याय समिति के अध्यक्ष श्रीनाथ शुक्ला, संरक्षक डॉक्टर वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी, वरिष्ठ संरक्षक श्रीनिवास शुक्ला ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में आयोजक मंडल के तीनों जनपदों के जिला अध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष अन्य पदाधिकारी गण केके शर्मा, डाॅ. गिरजेश पांडेय, राम बहाल त्रिपाठी, जय प्रकाश नायक, डॉ. देवेंद्र त्रिपाठी, विद्याधर वर्मा, राकेश कुमार सिंह, मारकंडेय सिंह, अनिरुद्ध त्रिपाठी, धर्मवीर सिंह, राकेश मोहन श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें