कप्तानगंज। क्षेत्र के दुबौला चौकी क्षेत्र के भरवलिया की रहने वाली 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध हालात में अचानक तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि कप्तानगंज थानाक्षेत्र के दुबौला चौकी अंतर्गत भरवलिया गांव के संतराम की बेटी रश्मि की बृहस्पतिवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में हालत बिगड़ गई थी। परिजन जिला अस्पताल ले गए, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। शव लेकर चले आए। इधर, शुक्रवार की सुबह पुलिस को फोन कर घटनाक्रम की जानकार दे दी गई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ सुनील गौड ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। संवाद