फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मेले में वायरल संक्रमण, उल्टी-दस्त और जुकाम के रोगियों की रही लंबी कतार

विज्ञापन
सीएचसी बहादुरपुर में स्वास्थ्य मेला का निरीक्षण करते एसीएमओ डॉ. एके गुप्ता स्रोत विभाग
विज्ञापन
बस्ती। जिले के 39 पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। इसमें डायरिया, वायरल बुखार व सर्दी जुकाम के अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे। इस दौरान करीब 1037 मरीजों का उपचार किया गया। वहीं, एलोपैथ चिकित्सकों की संख्या कम होने के चलते मरीजों को आयुष चिकित्सक और फार्मासिस्ट से जांच करानी पड़ी।
विज्ञापन

नगरीय पीएचसी बरदहिया में मेडिकल ऑफिसर डॉ. इंद्रावती कुमारी ने बताया कि मेले में आए 47 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उचित परामर्श एवं दवा दी गई। इसमें ज्यादातर मरीज डायरिया, वायरल बुखार और सर्दी जुकाम के आए थे। उन्हें तेज धूप से बचने और पानी का ज्यादा सेवन करने की सलाह दी गई है। पीएचसी नरहरिया में डॉ. आरपी सिंह ने 51 मरीजों की जांच की। बताया कि बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी और पेट दर्द से पीड़ित मरीज अधिक आए थे।
बताया कि मरीजों का उपचार और दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। पीएचसी वाल्टरगंज में चिकित्साधिकारी डॉ. रवि वर्मा ने 22 मरीजों को परामर्श दिया। त्वचा और पेट दर्द के मरीज अधिक आए। ब्लड जांच भी कराई गई। फार्मासिस्ट उमेश सिंह, माधुरी चौधरी, कनिष्को चित्रगुप्त ने सहयोग किया। पीएचसी रामपुर में मेला लगा। मरीजों की सेहत जांची गई।
विज्ञापन

पीएचसी कुदरहा, पीएचसी बेलभरिया, पीएचसी मुसहा, पीएचसी हरदी, पीएचसी मंझरिया में जैसे-तैसे मेला निपटा दिया गया। पीएचसी छावनी में भी मेला लगा। मुंडेरवा सीएचसी और ओड़वारा पीएचसी में मेला लगा। यहां मरीजों की सेहत की जांच की गई।
-
भानपुर में 118 मरीजों की जांची गई सेहत
भानपुर। सीएचसी के तीन पीएचसी पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 118 मरीजों की सेहत जांची गई। बुखार, त्वचा, पेटदर्द, खांसी के मरीज अधिक थे। पीएचसी सगरा में आयुष चिकित्सक डॉ. बृजनंदन मोदनवाल ने 52 मरीजों को परामर्श दिए। फार्मासिस्ट देवेंद्र पटेल ने दवाएं दी। पीएचसी परसाकुतुब में 35 मरीजों ने पंजीकरण कराया, जहां आयुष चिकित्सक डॉ. अजय सिंह ने मरीजों को परामर्श दिया और फार्मासिस्ट संजय कुमार ने दवा दिए। पीएचसी करमहिया में आयुष चिकित्सक ही मेला निपटाए। यहां 31 मरीजों को डॉ. अमिश कुमार ने परामर्श देते हुए दवाएं दी। फार्मासिस्ट राम प्रकाश मौर्य ने सहयोग किया। संवाद
-
कलवारी में 23 मरीजों का हुआ इलाज, एसीएमओ ने जांची व्यवस्था
कलवारी। कलवारी स्थित सीएचसी बहादुरपुर कलवारी में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन हुआ। कुल, 23 मरीजों का इलाज किया गया। डाॅ. रितेश राव ने बताया कि मेला में बुखार, पेट दर्द, उल्टी-दस्त, बीपी, शुगर के मरीज अधिक आए। वहीं, दोपहर में एसीएमओ डॉ. एके गुप्ता ने मेला का निरीक्षण किया। मरीजों की संख्या कम होने पर नाराजगी जताई। कहा कि प्रचार-प्रसार कर मरीजों को आरोग्य मेला में पहुंचाकर लाभ दिलाएं। साफ-सफाई के लिए निर्देश दिए। जांच सुविधा, दवा उपलब्धता देखी। कर्मचारियों की उपस्थिति जांची। वहीं, फार्मासिस्ट घनश्याम सिंह ने दवाएं बांटी। एलटी राजेश कुमार, स्टाफ नर्स शशि चौधरी, वार्ड ब्वॉय भगवान दास, स्वीपर रमजान अली ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें