फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बभनान पॉवर हाउस पर नौ घंटे गुल रही बिजली

Wed, 28 May 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान। बभनान पाॅवर हाउस से जुड़े इलाकों में मंगलवार को नाै घंटे सप्लाई बंद रही। इसके चलते इस भीषण गर्मी में लोगों की दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हुईं। बभनान में बिजली न होने का असर यहां कारोबार पर पड़ा। शाम 7 बजे बिजली सप्लाई बहाल होने पर लोगों काे राहत मिली।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नगर पंचायत बभनान टाउन फीडर के अलावा बभनान पावर हाउस से जुड़े पैकोलिया, बेदीपुर फीटर से जुड़े गांवों में पूरे दिन विद्युत आपूर्ति ठप रही। कस्बे में भीषण गर्मी में लोग दिन भर परेशान हुए।
इस संबंध में बभनान पावर हाउस के अवर अभियंता राम प्रकाश ने बताया कि आरडीएसएस योजना के अंतर्गत 33केवीए लाइन के सुदृढ़ीकरण का कार्य चल रहा है। इसके चलते दिन में विद्युत आपूर्ति बंद थी। देर शाम 7 बजे आपूर्ति बहाल हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें