बस्ती। परिषदीय विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन शिविर के छठे दिन बच्चों ने खेल में ज्ञान अर्जित किया। बच्तों ने योग व प्राणायाम सीखा।
लालगंज संवाद के अनुसार, जनता इंटर कालेज बारीघाट में समर कैंप का आयोजन किया गया। शारीरिक शिक्षक दुर्गेश पाल ने बच्चोंं को योगाभ्यास कराया। प्रधानाचार्य संतोष कुमार पांडेय ने सभी के लिए योगाभ्यास जरूरी बताया। आलोक पाल, अशोक कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
कलवारी संवाद के अनुसार, ग्रीष्मकालीन शिविर अंतर्गत आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय कलवारी में मंगलवार को छात्रों ने योग के साथ पीटी का अभ्यास किया। शिविर का संचालन कर रहे अनुदेशक रत्नेश सिंह ने छात्रों को बताया कि दैनिक दिनचर्या में योग शामिल करें तो पूरे जीवन निरोगी रह सकते हैं।
बहादुरपुर संवाद के अनुसार ग्रीष्मकालीन शिविर में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेइली में मंगलवार को छात्रों ने साइबर अपराध व उससे बचने के उपाय के बारे में जाना। प्रधानाचार्य राजेश सिंह ने बताया कि शिविर का संचालन नोडल अध्यापक गंगाधर यादव ने किया।
बनकटी संवाद के अनुसार, संविलयन उच्च प्राथमिक विद्यालय देवमी में कैंप का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रभा वंश महिला महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. अनिल कुमार मौर्य व प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद चौधरी, राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मोहम्मद इकबाल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कैंंप में बच्चे खेल-खेल में गणित संबंधित गतिविधि, शाब्दिक सवाल, पौधरोपण, योग, स्वच्छता सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से नई नई चीजें सीख रहे हैं।