फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: समितियों पर लग रही कतार, जद्दोजहद के बाद मिल रही खाद

Tue, 04 Aug 2026 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- कई समितियों पर खाद उपलब्ध, मनिकौरा समिति पर खाद के लिए किसान लगा रहे चक्कर
विज्ञापन


बस्ती। जिले में खाद की मांग बढ़ गई है। खरीफ का सीजन चल रहा है। ऐसे में खेतों में खाद डालना किसानों के लिए जरूरी है ताकि बेहतर फसल हो सके। समितियों पर जब खाद आ रही है तो लंबी कतार लग जा रही है। स्टॉक खत्म होने के बाद किसानों को अगले दिन बुलाया जा रहा है। कई जगहोंं पर खाद उपलब्ध नहीं है। संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने जब समितियों की पड़ताल की तो कई सेंटरों पर खाद उपलब्ध मिला। साथ ही, कई सेंटरों पर बिना खाद लिए किसान लौट गए।

उमड़ी कतार, समितियों पर वितरित की खाद
महराजगंज। खरीफ सीजन के बीच खाद की मांग बढ़ने के साथ हर्रैया क्षेत्र की सहकारी समितियों पर किसानों की भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को विभिन्न समितियों पर दिनभर किसानों को खाद का वितरण किया गया। कहीं स्टॉक तेजी से खत्म होने की स्थिति में है तो कहीं मंगलवार से वितरण शुरू होने की बात कही जा रही है। किसान राजेंद्र, विरेंद्र, जनार्दन आदि ने बताया कि खाद के लिए सुबह से कतार में लगे थे। करीब दोपहर दो बजे खाद मिली है। इसके लिए कई दिन से समितियों का चक्कर काट रहे थे।
विज्ञापन

वी-पैक्स महराजगंज के सचिव अश्वनी पांडेय ने बताया कि समिति पर 220 बोरी खाद उपलब्ध थी। इनमें से 170 बोरी खाद का वितरण किया जा चुका है। शेष बची खाद का वितरण भी शाम तक पूरा कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसानों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत खाद उपलब्ध कराई जा रही है। वी-पैक्स कुचैला-केशवपुर के सचिव श्याम नारायण वर्मा ने बताया कि रविवार को 500 बोरी खाद समिति पर पहुंची है। यदि कोई सरकारी अवकाश या अन्य प्रशासनिक बाधा नहीं रही तो मंगलवार सुबह से खाद का वितरण शुरू कर दिया जाएगा।

पीसीएफ गोदामों में पहुंची उर्वरकों की खेप
हरैया। क्षेत्र के सहकारी समितियों और पीसीएफ केंद्रों पर यूरिया सहित अन्य उर्वरकों की खेप पहुंचने से किसानों को राहत मिली है। समितियों पर उर्वरकों का वितरण शुरू होने से किसान खुश हैं।
क्षेत्र में कुल 11 साधन सहकारी समिति और दो पीसीएफ केंद्रों से किसानों को उर्वरकों का वितरण किया जाता है। इसके अलावा इफको व सरकार से लाइसेंस प्राप्त निजी दुकानदार उर्वरक बेचते हैं। एडीओ सहकारिता आरपी वर्मा ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र की बड़ेरिया कुंवर, मझौवा बाबू, रामगढ़, बेलाड़े, उभाइ, पुरैना सहित अन्य समितियों पर पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है।
बड़ेरिया कुंवर के सचिव अजय ने बताया कि दो दिनों से किसानों को उर्वरक बांटा जा रहा है। अभी भी गोदाम में करीब साढ़े तीन सौ बोरी उपलब्ध है। मझौवा बाबू समित पर करीब 27 टन यूरिया, दस टन डीएपी व चार टन एनपीके उर्वरक उपलब्ध है। किसानों को निर्धारित रेट पर खतौनी व आधार कार्ड देखकर उर्वरक बेचा जा रहा है। केंद्र पर उर्वरक लेने पहुंचे किसान अभिषेक व राम नाथ ने बताया कि समय से उर्वरक मिलने से धान की फसलों को लाभ मिलेगा और किसानों को सहूलियत मिल रही है।

समितियों पर आई खाद
भानपुर। साधन सहकारी समिति भानपुर, मोहम्मदनगर, कलनंदर नगर और आदपुर समिति पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है जहां से किसानों को वितरित किया जा रहा हो। भानपुर और आदमपुर समिति के सचिव प्रभात मिश्रा ने बताया कि भानपुर समिति पर 250 बोरी यूरिया और 80 बोरी एनपीके उपलब्ध है। आदमपुर में 100 बोरी यूरिया, 120 बोरी डीएपी और 127 बोरी एनपीके उपलब्ध है जिसका वितरण किया जा रहा है। वहीं मोहम्मदनगर समिति के सचिव चंद्र शेखर चौधरी ने बताया कि उनके यहां मात्र 500 यूरिया उपलब्ध है जिसका वितरण किया जा रहा है। कलंदरनगर समिति के सचिव रामकदम वर्मा ने बताया कि उनके यहां 400 बोरी यूरिया, 190 बोरी डीएपी और 50 बोरी एनपीके मौजूद है। संवाद
विज्ञापन


मनिकौरा समिति का किसान लगा रहे चक्कर
मुंडेरवा। खाद की किल्लत अब धीरे-धीरे समाप्त हो रही है। सहकारी गन्ना समिति मुंडेरवा में खाद वितरण सामान्य रूप से हो रहा है। समिति के सचिव डाॅ. रामफल सिंह ने बताया कि समिति पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है। वहीं मनिकौरा समिति पर अभी भी खाद के लिए किसान समिति का चक्कर लगा रहे हैं। किसान मुन्ना पांडेय, दिलीप कुमार पांडेय, श्याम, पप्पू, सन्तोष, बाबूराम आदि ने बताया कि समिति पर खाद कब आ रहा है और कब वितरित हो जा रहा है यह पता ही नहीं चल पाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें