फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तीन घरों में चोरी, लाखों के जेवरात व नकदी उड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान। गौर थाना क्षेत्र के तीन गांवों में एक ही रात चोरी हो गई। कहीं दरवाजे की कुंडी तोड़कर तो कहीं जंगले की ईंट हटाकर घर में घुसे चोरों ने नकदी, सोने-चांदी के जेवरात समेत लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। इससे गांव के लोग दहशत में है।
विज्ञापन

रानीपुर बाबू गांव निवासी प्रदीप कुमार यादव पुत्र मनीराम यादव के दरवाजे की कुंडी तोड़कर घुसे चोर सोने का हार, चांदी की पायल और पांच हजार रुपये उठा ले गए। इस दौरान चोर बगल के कमरे की कुंडी लगा दी थी। दूसरी घटना उकरहा गांव की है। जानकारी के अनुसार देवेंद्र बहादुर सिंह पुत्र राममूरत सिंह के घर से चोरों ने करीब सात लाख रुपये के जेवरात और दो हजार रुपये नकद लेकर चंपत हो गए।
देवेंद्र बहादुर सिंह ने थाने में तहरीर दी है। पीड़ित के अनुसार रात करीब 1:30 बजे कुछ आवाज सुनकर परिवार के लोग जगे। टॉर्च जलाकर देखा तो बड़े बॉक्स और उसमें रखे छोटे बॉक्स का ताला टूटा था। छोटे बक्से में जेवरात थे। किशुनपुर गांव के सुकहिया चौराहे पर स्थित दिवंगत बाबूराम के घर का मुख्य दरवाजा तोड़कर घुसे चोर जेवरात के साथ गैस सिलिंडर उठा ले गए। स्वाट टीम, एसओजी, सर्विलेंस टीम सहित अन्य पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की है। थानाध्यक्ष गौर अतुल अंजान ने बताया तहरीर मिली है। प्राथमिकी दर्ज कर जल्द ही चोरी की घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

लोगों ने पुलिस की गश्त पर उठाए सवाल
गौर थाना क्षेत्र में एक ही रात को तीन चोरी की घटनाओं ने पुलिस के गश्त पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सुकहिया चौराहे के पास जिस घर से चोरी हुई है वहां से बभनान पुलिस चौकी ज्यादा दूर नहीं है। चोरों ने करीब एक किलोमीटर के दायरे में घरों को निशाना बनाया। लोगों का कहना है कि रात में पुलिस गश्त बढ़ाने के साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें