फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आज बंद रहेंगे पांच बिजलीघरों के फीडर

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बलरामपुर चीनी मिल के भारी उपकरण (ओडीसी) के सुरक्षित परिवहन के लिए सोमवार को सुबह छह से 10 बजे तक पांच उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। एक्सईएन बिजली वितरण खंड तृतीय सुधांशु श्रीवास्तव ने बताया कि जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योस्ना के निर्देश पर लाइनों की सुरक्षा और रास्ते में पड़ने वाले तारों से संबंधित कार्य कराया जाएगा। बताया कि मुंडेरवा उपकेंद्र के मंगेरवा व ऊंचगांव फीडर के साथ व्यौतेहरा, गाउखोर, सल्टौआ और बघनगर उपकेंद्रों के सभी 11 केवी फीडर बंद रहेंगे। कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से पहले ही जरूरी काम निपटाने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें