हर्रेया। थाना क्षेत्र के नदाये चौराहे पर रविवार की रात एक दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोर डीजे का उपकरण चुरा ले गए। पीड़ित ने मामले की सूचना थाने पर दी है। पुलिस प्रकरण की जांच-पड़ताल कर रही है।
जानकारी के अनुसार, छावनी थाना क्षेत्र के बांसगांव निवासी शेर बहादुर नदाये चौराहे पर किराये के मकान में डीजे की दुकान करते हैं। प्रतिदिन दुकान बंद कर घर चले जाते थे। सोमवार की सुबह मकान मालिक ने दुकानदार को फोन पर बताया कि दुकान का ताला टूटा है। दुकानदार ने बताया कि चोरी की घटना में डीजे की चार मशीन, एक मिंक्सर, स्टेपलाइजर, एलईडी सहित अन्य उपकरण चोर चुरा ले गए। सूचना पर डायल 112 टीम मौके पर पहुंची और पीड़ित से पूछताछ करने के बाद थाने पर सूचना दी। मौके स्थल पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने जांच-पड़ताल की। पीड़ित ने सोमवार की देर शाम को मामले की लिखित तहरीर थाने पर दिया। मामले में केस दर्ज नहीं हुआ है। संवाद