फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का आरोप

Mon, 17 Mar 2025 10:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज। थानाक्षेत्र के एक गांव कीमहिला के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोप है कि विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की भी धमकी दी गई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म, छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 17 जनवरी24 को विपक्षी देवीदीन जबरन उनके घर मे घुस गया। अकेला पाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया। लोकलाज के डर से वह चुप रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने फिर से 29 दिसंबर 24 को उनके साथ अश्लील हरकत की। विरोध करने पर मारपीट कर अपशब्द कहा। जान से मारने की धमकी दी। घटना की शिकायत पुलिस से की, मगर दर्ज नहीं हुआ। कोर्ट के आदेश पर कप्तानगंज पुलिस ने इसी थाना क्षेत्र के रहने वाले देवीदीन पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें