फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सीएचसी की एक्स-रे मशीन 10 दिन से खराब, भटक रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली। सीएचसी रुधौली में लगी एक्स-रे मशीन खराब है, जांच के लिए मरीज भटक रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी गरीब मरीजों को हो रही है, जो निजी सेंटर पर जाकर जांच नहीं करा सकते हैं। इसे लेकर अब लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि एक माह से एक्सरे फिल्म नहीं होने की बात कही जा रही थी, लेकिन अब बताया जा रहा है कि मशीन ही खराब हो गई है। एमओआईसी डॉ. आनंद मिश्रा ने बताया कि मशीन खराब होने की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई है। रिमाइंडर भी भेजा जा चुका है। सीएचसी रुधौली में आस-पास के गांव के साथ पड़ोसी जिले के भी मरीज यहां आते हैं। ठंडक के समय सड़क हादसों की संख्या बढ़ गई है। चोटिल होकर लोग काफी संख्या में सीएचसी पहुंच रहे हैं।
चिकित्सक इलाज शुरू करने के साथ ही एक्स-रे की सलाह दे रहे हैं। पूछताछ में मरीजों को यह मालूम होता है कि अंदर की एक्स-रे मशीन खराब पड़ी है। उन्हें निजी खर्च पर बाहर से एक्स-रे कराना पड़ेगा। लोगों का कहना है कि यहां पर एक्स-रे टेक्नीशियन की तो तैनाती है, लेकिन जांच की सुविधा नहीं है। एमओआईसी डॉ. आनंद का कहना है कि एक्स-रे मशीन की मरम्मत के लिए पत्राचार किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें