12.78 करोड़ रुपये की लागत से तैयार कराया जा रहा आईटीआई
संवाद न्यून एजेंसी
बस्ती। मुंडेरवा में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का निर्माण चल रहा है। जबकि संस्थान का निर्माण सालभर पहले पूरा हो जाना चाहिए था। भवनों का निर्माण पूरा हो चुका है। परिसर में अभी नालियों का निर्माण और इंटरलॉकिंग का काम चल रहा है।
युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने के लिए शासन ने मुंडेरवा में आईटीआई का निर्माण कराने के निर्देश दिए थे। समय से धनराशि उपलब्ध कराने के बाद भी इसका निर्माण सालभर बाद भी पूरा नहीं हो सका। चालू शैक्षिक सत्र में मुंडेरवा आईटीआई में कक्षाएं संचालित करने कराने के निर्देश तत्कालीन डीएम प्रियंका निरंजन ने दिए थे।
जानकारी के अनुसार, मुंडेरवा के किठिऊरी में गाटा संख्या 80 पर करीब 3.812 एकड़ क्षेत्र में आईटीआई का निर्माण हो रहा है। वर्ष 2020 से कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी भवन का निर्माण करा रही है। करीब 12.78 करोड़ रुपये की लागत से इसे सितंबर 2022 में पूरा होना था, लेकिन अब तक काम पूरा नहीं हुआ। बृहस्पतिवार को पड़ताल में मौके पर नालियों और इंटरलॉकिंग का काम कराया जा रहा था। सभी भवन पूरे मिले।
...
परिसर की साज-सज्जा का काम चल रहा है। चालू माह में इसे विभाग को हस्तांरित कर दिया जाएगा।
-प्रियांक मणि, सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी