बस्ती। परिक्षेत्र के तीनों जिले बस्ती, संतकबीर नगर एवं सिद्धार्थनगर में लंबे समय से कार्यरत 48 निरीक्षक हटा दिए गए हैं। इनमें दस निरीक्षकों का तबादला दूसरे रेंज में हुआ है। बाकी अन्य के जिले बदले गए हैं।
शासन ने निर्देश दिए थे कि तीन वर्ष या इससे अधिक समय तक एक ही जिले में कार्यरत निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया जाय। इसका पालन करते हुए आईजी आरके भारद्वाज ने बस्ती से 13, सिद्धार्थनगर से 11 एवं संतकबीर नगर से 14 निरीक्षकों का जनपदीय स्थानांतरण किया है। संवाद