फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मौसम का बदला मिजाज, खांसी के साथ बढ़े वायरल के मरीज

विज्ञापन
जिला अस्पताल में इलाज के पहुंचे मरीज।
विज्ञापन
बस्ती। मौसम में बदलाव के कारण जिले में बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है और वायरल संक्रमण के मामलों में तेजी आई है। जिला अस्पताल में रोजाना करीब एक हजार मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इसमें वायरल की चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या काफी अधिक है।
विज्ञापन

जांच के दौरान कई मरीज मिले जिनको बुखार उतरने के बाद भी खांसी से राहत नहीं मिल रही है। चिकित्सक उपचार करने के साथ ही ठंडी चीजों का सेवन नहीं करने की सलाह दे रहे हैं। फिजिशियन डॉ. एसडी ओझा ने बताया कि किसी परिवार में यदि कोई एक सदस्य वायरल की चपेट में आ रहा है तो परिवार के अन्य सदस्य भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। एक सप्ताह तक बुखार बने रहने के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है। बुखार से ठीक होने के बाद गले में संक्रमण होने से खांसी एवं खराश की समस्या बनी रहने से संबंधित को परेशानी हो रही है। छाले भी निकल आ रहे हैं। बताया कि बुखार ठीक होने के बाद मरीज लापरवाही बरतते हैं, जिससे गले में संक्रमण की समस्या हो रही है। प्रतिदिन ओपीडी में वायरल एवं गले में संक्रमण के मरीज उपचार कराने के लिए आ रहे हैं। इनमें युवाओं की संख्या अधिक है। सांस के भी मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें