फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी किशोरी टावर पर चढ़ीा

विज्ञापन
टावर पर चढ़ी किशोरी।
विज्ञापन
वॉल्टरगंज (बस्ती)। थाना क्षेत्र अंतर्गत वाल्टरगंज बाजार में मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे एक 15 वर्षीय किशोरी प्रेमी से शादी की जिद पर मोबाइल टाॅवर पर चढ़ गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। करीब छह घंटे तक चले समझाने-बुझाने के बाद किशोरी को सुरक्षित नीचे उतारा गया।
विज्ञापन

किशोरी के टाॅवर पर चढ़ने की सूचना क्षेत्र में तेजी से फैल गई, जिसके बाद आसपास के गांवों से सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग मौके पर जुट गए। कई लोग घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा करते रहे। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह, महिला थानाध्यक्ष डॉ. शालिनी सिंह, एसडीएम भानपुर शत्रुघ्न पाठक, सीआरओ कृति प्रकाश भारती, फायर ब्रिगेड टीम और महिला पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लाउडस्पीकर के माध्यम से किशोरी को समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद किशोरी की पहचान गौर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी के रूप में हुई। इसके बाद उसके परिजनों को मौके पर बुलाया गया। पूछताछ में सामने आया कि किशोरी का प्रेमी कप्तानगंज क्षेत्र का निवासी है और वह उसी से शादी करने की जिद पर अड़ी थी। मौके पर पहुंची किशोरी की मां ने बताया कि बेटी की एक युवक से बातचीत होती थी। बाद में किशोरी को आश्वासन दिया गया कि उसके प्रेमी को बुलाया जा रहा है।ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें