फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तेजी से बढ़ रहा सरयू नदी का जलस्तर, बाढ़ चौकियां सक्रिय

Tue, 24 Jun 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबौलिया/बस्ती। पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश का असर सरयू नदी में दिखाई देने लगा है। तीन दिनों से सरयू के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। सोमवार को अलग-अलग तीन बैराज से 67 हजार 775 क्यूसेक पानी छोड़ने जाने के बाद माना जा रहा है कि 36 घंटे के बाद जल स्तर में तेजी से बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

ऐसे में सभी बाढ़ चौकियां सक्रिय कर दी गई हैं। कटरिया-चांदपुर तटबंध पर स्थापित बाढ चौकी पर सीसीटीवी से जलस्तर और बंधों की लगातार निगरानी हो रही है। आसपास के गांवों के लोगों में भी खलबली मचने लगी है। पिछले वर्षों में बाढ़ की त्रासदी में अपनी घर-गृहस्थी गंवा चुके कई ग्रामीणों को फिर चिंता सताने लगी है।
एडीएम प्रतिपाल चौहान ने बताया कि अभी सरयू सहित सभी नदियों का जल स्तर काफी नीचे है। प्रशासन सभी गतिविधियों पर नजर बनाए है।
केंद्रीय जल आयोग अयोध्या कार्यालय के अनुसार 21 जून को जलस्तर 89.420 मीटर, 22 जून को 89.490, 23 जून सोमवार को 90.240 दर्ज किया गया है। जबकि सरयू का चेतावनी विंदु 91.730 और खतरे का निशान 92.730 मीटर है।
विज्ञापन

सोमवार को विभिन्न बैराजों से सरयू में 67775 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जिसमें से 45 हजार 168 क्यूसेक गिरिजा बैराज से, 20 हजार 665 क्यूसेक शारदा बैराज से और 1942 क्यूसेक पानी सरयू बैराज से डिस्चार्ज हुआ। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के अनुसार शाम पांच बजे जलस्तर 90.240 दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से 2.49 मीटर नीचे है। जलस्तर कटरिया-चांदपुर तटबंध पर बाढ चौकी पर सीसीटीवी से निगरानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें