फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दो गांवों के तीन घरों में लाखों के जेवरात चोरी, दहशत में ग्रामीण

Tue, 24 Jun 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबौलिया। सुबरहा और रानीपुर लाद गांवों के तीन घरों में रविवार-सोमवार की रात चोरी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। तीनों घरों से चोर नकदी के साथ करीब दस लाख रुपये से अधिक के जेवरात उठा ले गए। सुबह परिजनों को जानकारी होने पर डायल 112 और दुबौलिया पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

बताया जाता है कि सुबरहा के राम करन के मकान में छत के रास्ते प्रथम तल पर पहुंचे चोर कमरे का ताला तोड़ कर आलमारी से चेन व मंगलसूत्र, करधन उठा ले गए। परिजन नीचे बरामदे में सो हुए थे। रामकरन के मकान से सटे शिव प्रसाद के मकान के पीछे के दरवाजे से घुसे चोर बीच के कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखे दो बाक्स उठा ले गए।
बगल के कमरे में शिव प्रसाद के बड़े बेटे अपने परिवार के साथ सोए थे। चोरों ने बाहर से उनका दरवाजा बंद कर दिया था। घर से सटे खेत में बक्से का ताला टूटा हुआ मिला। उसमें रखा करीब दस हजार नगदी और सोने की अंगूठी करीब चार सौ ग्राम चांदी का समान उठा ले गए। थोडी दूर स्थित रानीपुर लाद गांव निवासी रितेश सिंह के घर के पीछे दिवार में लगी खिड़की के ग्रिल को तोड़कर कमरे में घुसे चोरों ने चार आलमारी और स्टोर रूम में रखे करीब साठ हजार रुपये, चांदी के 42 सिक्के, दो सोने की अंगूठी, दो पायल, एक पाजेब सहित करीब दस लाख रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन

रितेश सिंह अपनी मां और बड़ी मां के साथ में आगे के कमरे में सोए थे। रात करीब दो बजे बड़ी मां टायलेट जाने के लिए उठीं तो बाहर से दरवाजा बंद था।बरामदे में सो रहे अन्य परिजनों को बुला कर कमरे का दरवाजा खुलवाया। परिजनों को जानकारी होने पर डायल 112 और दुबौलिया पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें