दुबौलिया। सरयू का जलस्तर अब बढ़ने लगा है। माझा क्षेत्र के कई गांवों के नागरिक सकते में है। लोगों का कहना हैं कि यदि पिछले साल की तरह यदि बाढ़ आई तो कई गांवों का अस्तित्व फिर संकट में होगा। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के अनुसार रविवार की शाम चार बजे नदी का जलस्तर 91.16 मीटर पर दर्ज किया गया है।
यह चेतावनी बिंदु 91.73 से महज 57 सेंटीमीटर नीचे है। लेकिन अभी नदी का पानी दोनों किनारों के बीच ही प्रवाहित हो रहा है। अनुमान हैं कि इसके बाद यदि जलस्तर बढ़ा तो अगले एक दो दिन बाद माझा क्षेत्र के निचले इलाके पानी का फैलाव होने लगेगा। जिससे परवर, लौकी आदि सब्जी की फसल डूब जाएगी। क्षेत्र के गौरा-सैफाबाद तटबंध पर पारा बाढ़ चौकी व अतिसंवेदनशील तटबंध कटरिया-चांदपुर पर खलवा बाढ़ चौकी सक्रिय को एहतियातन सक्रिय कर दिया गया है। बाढ़ खंड के जिम्मेदार लगातार निगरानी भी कर रहे है।
गौरा-सैफाबाद तटबंध के एसडीओ संजय शुक्ल ने बताया कि जलस्तर हल्का बढ़ा है। नदी का पानी अभी तट में ही प्रवाहित हो रहा है। तटबंध पर हालत सामान्य है। खतरे की कोई बात नहीं है। संवाद