फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कम होने लगा सरयू का जलस्तर...कटान से सहमे ग्रामीण

Wed, 27 Aug 2025 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सरयू के जलस्तर में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। जलस्तर में धीमी गति से गिरावट दर्ज की जा रही है। कटान से ग्रामीण सहमे हुए हैं। उन्हें चिंता है कि जलस्तर बढ़ने पर फिर तबाही का मंजर खड़ा हो सकता है। हालांकि, दो दिन से संवेदनशील जगहों पर सरयू नदी में कटान न होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। ग्रामीणों का कहना कि जलस्तर कम भले हो रहा है लेकिन, कटान अभी हो सकती है।
विज्ञापन

जलस्तर कम होने के बाद बाढ़ खंड ने कटान से प्रभावित गांवों को सुरक्षित करने की मुहिम तेज कर दी है। अर्जुनपुर, पकड़ी संग्राम, कल्यानपुर के पड़ाव के पास निगरानी बढ़ा दी गई है। सरयू नदी की कटान को रोकने के लिए बचाव कार्य भी किए जा रहे हैं। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के जलकर्मी बलराम ने बताया कि मंगलवार की शाम 6 बजे नदी का जलस्तर 92.620 मीटर पर रिकार्ड हुआ है। यह खतरे के निशान 93.730 मीटर से 11 सेंटीमीटर नीचे है। बताया कि नदी अभी स्थिर है। बारिश के चलते जलस्तर में बढ़त हो सकती है।
इधर, विकास क्षेत्र के अति संवेदनशील गांव पकड़ी संग्राम के पास कटानरोधी कार्य के लिए बाढ़ खंड जुटा हुआ है।
ईट के रोड़े से भरी बोरियों को किनारों पर पहुंचा कर अन्य सहायक उपकरणों व तरीकों से कटान रोधी कार्य किए जा रहे हैं। गांव के तेज नरायन निषाद, दुर्गा, रामजीत ने बताया कि दो दिनों से गांव के पास कटान नाम मात्र की हुई है। जिससे काफी राहत महसूस हो रही है।
विज्ञापन

यदि कटान रोकने का कोई ठोस व मजबूत काम नहीं हुआ तो तबाही रोक पाना मुश्किल हो जाएगा। विकास क्षेत्र के केशवपुर, रानीपुर कठवनियां, पड़ाव, नरसिंहपुर, खेमराजपुर कन्हईपुर, अर्जुनपुर आदि जगहों पर स्थित जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें