फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 40 फीट ऊंंचे पंडाल में स्थापित होगी गणेश की प्रतिमा

Wed, 27 Aug 2025 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान। नगर पंचायत बभनान के विजयनगर तिराहे पर गणेश प्रतिमा का पंडाल तैयार हो गया है। यहां 40 फीट ऊंचे बने पंडाल में 8 फीट की मनमोहक गणेश जी की प्रतिमा विराजेगी। बुधवार से यहां प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चन शुरू कर दिया जाएगा। यहां दो दशक पहले से गणेश प्रतिमा स्थापित की जा रही है। पंडाल में श्रद्धालु 11 दिनों तक गणपति की पूजा अर्चना करते हैं। इस दौरान यहां महाआरती का भी आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन

नगर पंचायत के बागेश्वर नाथ वार्ड में स्थित विजय नगर तिराहे पर बभनान के राजा गणपति पूजा समिति के तत्वाधान में प्रतिमा स्थापित की जाती है। इसी वार्ड में बागेश्वर नाथ मंदिर परिसर में भी गणपति की प्रतिमा स्थापित की जाती है। बभनान के राजा गणपति पूजा समिति के अध्यक्ष अभिषेक कसौधन दीपू ने बताया कि बस्ती से गणेश जी की प्रतिमा लाई जाती है। पंडाल की ऊंचाई लगभग 40 फीट है। उन्होंने बताया कि गणपति पूजा के दौरान महाआरती का आयोजन किया जाता है। उसमें 1000 दीप प्रज्ज्वलित होते हैं। गणेश प्रतिमा को स्थापित करने में प्रमुख रूप से मोनू कमलापुरी, सुमित कसौधन, रवि सोनकर, राजकुमार, अमरीश, अजय कसौधन आदि का विशेष योगदान रहता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें