फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तहसील परिसर में लगा वाटर कूलर खराब, पानी के लिए भटक रहे फरियादी

Fri, 09 May 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनहा। भानपुर तहसील में आने वाले फरियादी पानी के लिए तरस रहे हैं। करीब दो सप्ताह से तहसील परिसर में लगा वाटर कूलर तकनीकी खराबी के कारण बंद है। भीषण गर्मी में फरियादियों को पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है।
विज्ञापन

तहसील परिसर में लगा इंडिया मार्का हैंडपंप भी पांच साल से खराब पड़ा है। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद पांडेय ने कहा कि तहसील में आने वाले फरियादियों के साथ ही अधिवक्ताओं को भी पानी के लिए भटकना पड़ता है। अधिवक्ता अभिषेक पाठक, कृष्ण प्रताप सिंह, जय प्रकाश पांडेय, मनीष मिश्र, सूर्यभान पाल, विजय सिंह, गिरिजेश दूबे व धर्मेंद्र कन्नौजिया ने वाटर कूलर व हैंडपंप को ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें