सल्टौआ। सीएचसी में लगा वाटर एटीएम खराब है। पीने के पानी के लिए मरीज और तीमारदार परेशान हैं। पीएचसी सल्टौआ व सीएचसी सल्टौआ अमरौली शुमाली में एक वर्ष पूर्व वाटर एटीएम स्थापित कराया गया था। देखरेख के अभाव में वाटर एटीएम धूल फांक रहा है। अमरौली शुमाली के परिसर में लगा इंडिया मार्क हैंडपंप का पानी पीने लायक नहीं है। मरीजों व तीमरदारों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। उपचार कराने आए राधेश्याम, रमेश कुमार, रामसजन, रीता, शिवकुमार, रत्नेश ने बताया वाटर एटीएम खराब तो है ही साथ हैंडपंप भी पीला पानी दे रहा है। इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमित का कहना कि इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।