फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फिर खेत में मिला गिद्ध, वन विभाग की टीम ले गई साथ

विज्ञापन
विक्रमजोत ब्लॉक क्षेत्र के कोमरे गांव में मिला​ गिद्ध। संवाद
विज्ञापन
छावनी। विक्रमजोत ब्लॉक क्षेत्र के कोमरे गांव में शनिवार की सुबह तालाब के पास एक गिद्ध असहाय अवस्था में पाया गया। इसके बाद उसे देखने वालों की भीड़ जुट गई। सूचना के बाद पहुंची वन विभाग की टीम गिद्ध को साथ ले गई।
विज्ञापन

गांव वालों का कहना था कि उन्हें डर था कि कहीं कोई जानवर गिद्ध को नुकसान न पहुंचा दे। गांव वाले इसे सफेद पूछ वाला दुर्लभ गिद्ध बता रहे थे। जानकारी के अनुसार, सुबह घूमने निकले गांव के कुछ लोगों गिद्ध को देखते ही पर्यावरण के लिए सुखद संकेत मानते हुए इसकी तत्काल सूचना वन विभाग को दी।
ग्रामीणों ने गिद्ध के पास आग जलाकर उसे गर्मी देने की भी कोशिश की। इसके बाद गिद्ध उसके शरीर में हलचल हुई। रेजर शरद नंद तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गिद्ध घायल नहीं था, बल्कि कई दिनों से भूखा रहने के कारण थक गया था, इसलिए वह उड़ने में असमर्थ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें