फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: संदिग्ध हालत में पांच बछिया की मौत

विज्ञापन
रानीपुर बेलाड़ी गांव में बीमार गोवंश की जांच करने पहुंचे पशु चिकित्सक स्रोत विभाग
विज्ञापन
बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के रानीपुर बेलाड़ी गांव में शनिवार को पशु चरनी में संदिग्ध परिस्थितियों में पांच गोवंशों (बछिया) की मौत हो गई। सूचना पर गनेशपुर की पशु चिकित्सकों की टीम पहुंची और मृत गोवंशों का पोस्टमाॅर्टम करते हुए बिसरा सुरक्षित कर शव को दफन करवा दिया।
विज्ञापन

पशु चिकित्सकों ने बताया कि शनिवार सुबह पूर्व विधायक स्व. राना कृष्ण किंकर सिंह के घर अचानक से पांच बछिया की ताबड़तोड़ मौत से हड़कंप मच गया था। बताया गया कि मृत सभी बछिया अचानक से जमीन पर गिर पड़ी थीं। देखते ही देखते पांचों गोवंश मर गए। साथ ही दो बछिया भी बीमार हालत में मिली हैं। डिप्टी सीवीओ व पशु चिकित्सक डॉ. सतीश वर्मा ने टीम के साथ पहुंचकर जीवित गोवंशों का इलाज किया। बताया कि जो मृत गोवंश हैं उनकी आयु आठ माह से दो साल तक है और सभी बछिया हैं।
उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीश वर्मा, डाॅ. सीमा भारती, डाॅ. राजेश वर्मा की टीम ने पोस्टमाॅर्टम कर विसरा सुरक्षित किया। तीनों शवों को दफन करा दिया गया। विसरा जांच के लिए मेडिकल कॉलेज मथुरा भेजा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें