फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बैरागल गांव के पास टोल प्लाजा का लेन तैयार, यात्रियों पर बढ़ेगा भार

विज्ञापन
रामजानकी मार्ग बैरागल के पास निर्माणाधीन टोल प्लाजा स्रोत विभाग
विज्ञापन
बस्ती। रामजानकी मार्ग स्थित दुबौलिया ब्लाॅक के बैरागल गांव में स्थापित होने वाले चौथे टोल प्लाजा का निर्माण तेजी से चल रहा है। माना जा रहा है कि अप्रैल तक काम पूरा हो जाएगा। उसके बाद आवंटित कंपनी उस पर टोल वसूलने का काम शुरू कर देगी। इस प्रकार अब वाहन मालिकों को यहां चौथे टोल प्लाजा पर भी टैक्स का भुगतान करना पड़ेगा। इससे यात्रियों के जेब पर अतिरिक्त भार बढ़ जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि श्रीराम जानकी मार्ग स्थित जिले के दुबौलिया-बैरागल में टोल प्लाजा के लिए कार्यालय भवन बनकर पहले से तैयार हो चुका है। करीब डेढ़ करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से लेन पिच का भी निर्माण का काम पूरा करते हुए अब टोल बूथ बनाए जा रहे हैं। जल्द ही इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन टैक्स देकर ही गुजरेंगे। इस मार्ग से राहगीर संतकबीरनगर से लेकर गोरखपुर तक आते-जाते हैं। पीडब्ल्यूडी एनएच खंड बस्ती के अभियंताओं की टीम का दावा है कि अप्रैल तक यह काम पूरा हो जाएगा, उसके बाद आवंटित कंपनी टोल को सक्रिय कर देगी।
अयोध्या-गोरखपुर फोरलेन पर बस्ती जिले के चौकड़ी व मड़वानगर के अलावा लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर नगर थाना क्षेत्र के अक्सड़ा चौराहे पर टोल प्लाजा स्थापित किया गया है। जहां से रोजाना लगभग 50 से 55 हजार वाहनों को टोल अदा करना पड़ता है। अभी तक जिले के वाहन मालिकों को यहां आए दिन टोल को लेकर वाद-विवाद झेलना पड़ता है। आए दिन इन तीनों टोल प्लाजा पर टोल अदायगी को लेकर टोल कर्मियों और वाहन स्वामियों में विवाद होता रहता है। इधर जब श्रीराम जानकी मार्ग स्थित दुबौलिया ब्लाॅक के बैरागल में चौथा टोल प्लाजा चालू हो जाएगा तो जिले के वाहन स्वामियों को फिर समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

विवाद व टोल से बचने के लिए वाहन स्वामी इसी रामजानकी मार्ग का उपयोग करते आ रहे हैं। इस प्रकार अब जहां जिले के वाहन स्वामियों के सामने दुश्वारी आएगी, वहीं टैक्स चोरी कर निकलने वाले गैर जनपदों के वाहनों की राह अब बंद हो जाएगी। वहीं, रिंगरोड पर कटरा-पचौरा गांव के पास एक और टोल प्लाजा बनेगा। इसकी भी कार्ययोजना बन गई है। यहां से गुजरने वाले वाहनों को टोल देना होगा। ऐसे में जनपद में कुल पांच टोल प्लाजा हो जाएंगे।
कोट
रामजानकी मार्ग के बैरागल में स्थापित होने वाले टोल प्लाजा के लिए कार्यालय भवन का काम पहले ही पूरा हो चुका है। लेन पिच का कार्य भी पूरा करते हुए अब टोल बूथ का कार्य चल रहा है। डिवाइडर बनाए जा रहे हैं। आवंटित कंपनी अपना शेड व अन्य कार्य जल्द शुरू करेगी।
विज्ञापन

-संदीप वर्मा, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी, एनएच खंड बस्ती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें